रायपुर। थाना धरसीवा सिलयारी चौकी के अंतर्गत ग्राम सिलयारी कुरुद मे चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है बीते महीनों से लेके अब तक कई घरों मे लगातार चोरी की घटनाये घट रही है जिससे गांव के लोगो मे भय का वातावरण छाया हुआ है। ऐसा ही मामला आज एक बार फिर सामने आया है ग्राम सिलयारी के निवासी- विनय कुमार शर्मा जिनकी दुकान सिलयारी चौकी से महज कुछ ही दुरी पर स्थित है दिनांक 16.3.2026 की रात्रि लगभग 10 बजे विनय कुमार शर्मा के कृषि केंद्र की दुकान मे उनके ही पडोसी सैफी टेन्ट हाउस के मालिक अय्यूब सैफी उर्फ़ बाबू सैफी के द्वारा ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दीया गया जिसमे दुकान के गल्ले मे रखे 10000 रु की चोरी की गयी, चोरी की घटना सी.सी.टीवी कैमरे मे रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को पकड़ा गया।
जिसमे आरोपी अय्यूब सैफी ने अपना जुर्म कबुल किया और चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया भारतीय न्याय संहिता धारा 305,331(4) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया,आरोपी हमेशा गैरकानूनी गतिविधियों में सम्मिलित रहता है आरोपी अय्यूब सैफी पर पहले भी 376, पॉस्को एक्ट, चोरी, और मारपीट के अन्य कई मामले दर्ज है और आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है सिलयारी पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण ऐसे अपराधी लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।