रोजाना पारा हाई, गर्मी से लोग परेशान

बिलासपुर। बिलासपुर में मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। शाम को बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी है। मौसमी बीमारियों से बचने की कोशिश करनी होगी। बिलासपुर में रविवार को भी मौसम सामान्य रहा। धूप की वजह से अक्टूबर महीने में गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया।

वहीं शाम को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इस बार अच्छी बारिश होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। अक्टूबर महीने में लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। वहीं रोज पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। लगातार पांचवें दिन तापमान ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही लोग धूप की वजह से बेहाल रहे। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने बेचैनी बढ़ा दी। हालांकि, शाम ढलने के बाद मौसम में थोड़ी राहत आई। जब हवाओं में हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *