हल्दी सेरेमनी में मस्ती करते नजर आए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

टीवी के जाने माने मशहूर स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फैंस के पसंदीदा हैं। तेजस्वी और करण को पार्टीज और वेकेशन का बहुत शौक हैं। दोनों आए दिनों क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं न कहीं निकल जाते हैं। इन दिनों करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने फ्रेंड की शादी में धमाल मचा रहा है। तेजस्वी और करण ने पहले अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी में धमाल मचाया। अब दोनों को दोस्त के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें दोनों धमाल मचा रहे हैं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही अपने दोस्त यानी होने वाले दूल्हा और दुल्हन के साथ मस्ती कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश ने दोस्त की हल्दी सेरेमनी में जमकर डांस किया, जिसे करण कुंद्रा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। करण ने अपने इंस्टा अकाउंट की स्टोरी पर तेजस्वी के डांस वीडियो साझा किए हैं।

 

 

वही इस खास मौके पर तेजस्वी प्रकाश थीम के अकॉर्डिंग तैयार नजर आई। तेजस्वी प्रकाश ने पीले रंग का शरारा शेट पहना, जिसे कोटी और चुन्नी से ट्रेडिशनल लुक दिया। वही करण कुंद्रा भी ट्रेडिशनल अवतार में किलर लगे। करण ने सी ग्रीन कलर का कुर्ता और पायजामा कैरी किया। करण ने अपना लुक बासकेट से आकर्षक बनाया। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इस हल्दी सेरेमनी में अपने लिए समय भी निकाला। दोनों ने एक साथ ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाई। तस्वीरों में तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड की बाहों में हैं और दोनों खिलखिलाकर हंस रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *