रायपुर के महासंग्राम में 24 अगस्त को गरजेंगे कर्नाटक के तेजस्वी

राजधानी रायपुर में भाजयुमो का आयोजित है महासंग्राम आंदोलन

5 लाख की संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुटेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री निवास का होगा घेराव

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले एक बड़ा महासंग्राम रूपी जन आंदोलन करने जा रही है, तथा यह आंदोलन छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 5 लाख की संख्या में युवा मोर्चा के साथियों को रायपुर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है

तो वही इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु के लोकप्रिय सांसद तेजस्वी सूर्या सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इस आंदोलन में शामिल होंगे, तथा आंदोलन के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस आंदोलन को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, तो वहीं पार्टी के बड़े नेता भी विगत 15 दिनों से निरंतर आंदोलन को सफल बनाने की अग्रिम तैयारियों में जुटे हुए हैं, तथा प्रत्येक जिलों से पचास हजार की संख्या में कार्यकर्ताओं को रायपुर लाने कहा गया है,तो वहीं प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्य में लगाया गया है

24 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस बड़े आंदोलन का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की नीतियों का विरोध तथा प्रदेश में सरकार के घोषणा पत्र में वायदे के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाए जाने के विरोध में कहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो 2018 के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भारतीय जनता पार्टी या कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का यह पहला बड़ा आंदोलन होगा जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ जुटाने की बात कही जा रही है,तथा सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी इस बड़े आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं को राजधानी रायपुर पहुंचाने हेतु संपूर्ण वाहन व्यवस्थाओं की तैयारियों में भी जुटी हुई है

तो वही भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी 24 अगस्त के इस महासंग्राम को लेकर दिल्ली में बैठकर ही मानिटरिंग कर रहा है, तथा राजनीतिक आकाओं का मानना है कि 24 अगस्त का भारतीय जनता युवा मोर्चा का यह बड़ा महासंग्राम रूपी आंदोलन आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बिगुल फूंकने का कार्य करेगा तथा भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश भर के युवाओं में इस आंदोलन के माध्यम से ऊर्जा भरने का काम करेगी तथा 24 अगस्त के आंदोलन को लेकर जहां सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए इसका प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है, तो वही लाखों की संख्या में 24 अगस्त को रायपुर पहुंचने वाले युवाओं को देखते हुए राजधानी रायपुर में भी 24 अगस्त का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *