मामी के घर किशोरी ने किया सुसाइड

कोण्डागांव। फरसगांव के वार्ड क्रमांक 10 नयापारा में नयापारा में बीते दिन यानि सोमवार रात एक 16 साल की छात्रा Student ने घर पर फांसी लगा ली. छात्रा की पहचान तनु भास्कर, पिता शिवप्रसाद भास्कर निवासी कांकेर कोदोभाट है. नाबालिग की लटकी लाश देखने के बाद घर में मातम पसर गया है. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने रात 10 बजे मृतिका के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतिका तनु भास्कर, फरसगांव नयापारा में अपने मामी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह अपने मामा-मामी के घर कक्षा 6 वीं से पढ़ाई करने साल 2020 में आई थी. इस साल 2024 में नाबालिक कक्षा 10 वी में थी. नाबालिग के आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस इस मामले की तलाश में जुट गई.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *