फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज, भाई की रक्षा के लिए आलिया ने उठाया हथियार, जानिए किस दिन होगी प्रदर्शित

फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज हो गया है। पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट लगातार अपनी इस फिल्म के पोस्टर्स जारी कर रही है। फिल्म में आलिया जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आने वाली है। आलिया के साथ वेदांग रैना भी एक दिलचस्प रोल में दिखाई देगें। आलिया ने ‘जिगरा’ का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर में आलिया भट्ट और वेदांग रैना भाई-बहन के तौर पर इमोशनल बॉन्ड शेयर करते नजर आ रहे हैं। आलिया अपने भाई के लिए लड़ती नजर आ रही हैं। ‘जिगरा’ के टीजर की शुरुआत आलिया भट्ट के डायलॉग से होती है। वह कहती हैं- ‘भगवान ने मां को ले लिया, पिता ने खुद की जान ले ली, दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और भारी किराया वसूला। छोड़ो भाटिया साहब, कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास बहुत कम समय है, बहुत कम।’

‘जिगरा’ के टीजर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने भाई के लिए सुरक्षा कवच बनी नजर आ रही हैं। वह लड़ती हैं, गिरती हैं और फिर आत्महत्या करने की कोशिश भी करती हैं। उनके भाई वेदांग रैना को विदेश में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीजर के साथ मेकर्स ने किशोर कुमार के गाने ‘एक हजारों में मेरी बहना’ का रीमिक्स वर्जन भी शेयर किया है।

फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म में आदित्य नंदा और मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *