रिलीज हुआ गुरु के नए गाने ‘डांस मेरी रानी’ का टीजर

पंजाब में अपनी आवाज से सभी का दिल जीतने वाले गुरु रंधावा का नया गाना जल्द आने वाला है। बीते दिनों गुरु रंधावा को नोरा फतेही के साथ देखा गया था और उसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे हालाँकि अब पता चला है दोनों का एक नया गाने वाला है। जी हाँ, हाल ही में गुरु रंधावा और नोरा फतेही स्टारर गाने ‘डांस मेरी रानी’ का टीज़र जारी हुआ है, जो उनके चाहने वालों के लिए ट्रीट के जैसा है। आप सभी को बता दें कि इस गाने में नोरा एक मरमेड बनीं नजर आ रही हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को घायल कर रही हैं।

अब अगर हम टीजर की बात करें तो, नोरा ने एक बार फिर से अपनी अदा से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लेकर कातिलाना मूव्स तक फैंस को मदहोश करती नजर आ रही हैं। इस गाने में डांस क्वीन नोरा अपने नए लुक से सभी का दिल जीतने वाली है। उन्होंने अपने लुक को काफी बज्ज क्रिएट कर रखा है। इस टीजर को सुनकर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये सॉन्ग आपको अपनी ताज़ा धुनों से रूबरू कराएगा। इस गाने का टीजर जारी करते हुए टी-सीरीज़ ने लिखा- “ये रहा इस साल के अल्टीमेट पार्टी एंथम का टीज़र! #DanceMeriRani 21/12 को रिलीज़ हो रहा है बने रहें”।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, “वाह नोरा डांस।। मेरी अफ्रीकी रानी”। आप सभी को बता दें कि ‘डांस मेरी रानी’ गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची द्वारा दिया गया है और बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। इस गाने में आवाज गुरु रंधावा और जारा एस खान की है। टी-सीरीज पर जारी किए गए इस गाने के टीजर को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि पूरा गाना 21 दिसंबर को आ रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *