राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के टीम ने किरन्दुल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

किरन्दुल-राष्ट्रीय मूल्यांकन एवम प्रत्यायन परिषद ( नैक ) की टीम ने शासकीय अरविंद महाविद्यालय किरंदुल का निरीक्षण किया।दो दिन के निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओ, संसाधनों के अलावा उच्च शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के सुदूर क्षेत्र में किरंदुल में शासकीय अरविंद महाविद्यालय स्थित है। शासन के मंशानुसार महाविद्यालय की तरफ से नैक मूल्यांकन हेतु पहल की गई थी । महाविद्यालय द्वारा प्रेषित एस एस आर अभ्यादेश के बाद नैक टीम से गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान तमिलनाडु के प्रोफेसर और अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ राजेंद्रन शणमुगम टीम के अध्यक्ष थे,और शिवाजी कला और विज्ञान महाविद्यालय महाराष्ट्र के पूर्व प्राचार्य डॉ. शुभाश भडांगे टीम के सदस्य समन्वयक थे। टीम के महाविद्यालय आगमन पर प्र प्राचार्य शारदा दर्रो द्वारा नैक टीम का आत्मीय स्वागत किया गया। सबसे पहले प्राचार्य ने नैक टीम के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओ को प्रस्तुत की । तत्पश्चात आई क्यु ए सी तथा नैक प्रभारी शरजनी मंडल ने अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की । तत्पश्चात समस्त शिक्षको ने अपने अपने विभागों की प्रस्तु            
टीम ने सभी विभागो का विस्तृत निरीक्षण करने के साथ दस्तावेजो का निरीक्षण किया।कार्यालय के दस्तावेज,ग्रंथालय,लेखा शाखा,राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कोर,क्रीड़ा,युथ रेड क्रॉस विभागों का टीम के द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। भूतपूर्व छात्रों,अभिवावकों तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ टीम की विस्तृत चर्चा हुई।यह गर्व की बात है कि दंतेवाड़ा का यह दूसरा कॉलेज है जो नैक मान्यता के लिए गया है।नैक टीम ने महाविद्यालय के अकादमिक, प्रशासनिक और मौजूद सहायक सुविधाओं का विस्तृत दौरा किया।तत्पश्चात महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा छत्तीसगढ़ एवम बस्तर संस्कृति पर अनेको प्रदर्शनी एवम सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ,नैक दल ने प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सराहना की।नैक टीम ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह,प्राचार्य और क्षेत्रीय अपर संचालक,बस्तर संभाग डॉ विजयलक्ष्मी,रजिस्ट्रार डॉ विनोद कुमार पाठक,डॉ स्वप्न कुमार कोले (प्रोफेसर मानव विज्ञान,शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय)। उन्होंने कॉर्पोरेट एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल कॉम्प्लेक्स और आर्सेलर मित्तल स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉलेज को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने खनन समृद्ध क्षेत्र होने के कारण कॉलेज में अनुसंधान सुविधाओं को विकसित करने और भूविज्ञान और भूगोल पर नए पाठ्यक्रम शुरू करने और स्थानीय क्षेत्र के छात्रों का आकर्षण हासिल करने के लिए बस्तर संस्कृति और विरासत पर पाठ्यक्रम को जोड़ने पर जोर दिया।

नैक द्वारा एक्रीडिएशन कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर एक ग्रेड दिया जाता,यह किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान के लिए गर्व की बात है। इस दौरान,संस्था प्रमुख शारदा दर्रो (प्रभारी प्राचार्य) के नेतृत्व में आईक्यूएसी और नैक समन्वयक रजनी मंडल(सहायक प्रोफेसर रसायनशास्त्र )के प्रयासों के तहत सभी कार्यों को प्रभावी ढंग से किया गया , महाविद्यालय के समस्त स्टाफ जिसमे बिंदु ठाकुर (सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान) इरफान अली(सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र),समस्त अतिथि सहायक प्राध्यापक ,बी के मिश्र ,आर के यादव , सतीश कुमार बंजारे,यशोदा कुमार ,अजय कुमार साहू,शिव चरण रात्रे ,महेंद्र श्रीवास , विजय सोरी,शिव शंकर गायकवाड, तिलोत्तमा बघेल का योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *