किरन्दुल, मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज के प्रेरणा स्रोत से मानव उत्थान सेवा समिति शाखा डोंगाघाट स्थित,जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़ द्वारा मिशन एजुकेशन के तहत दिनांक 24 अगस्त को महात्मा बैजनाथानंद द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला डोंगा घाट के 100 बच्चों को शिक्षण सामग्री कॉपी पेन पेंसिल रबर और कॉपी का वितरण किया गया !यह एक आध्यात्मिक संस्था है इसके साथ साथ पूरे देश भर में हजारों संत महात्मा एवं करोड़ों भक्तों के माध्यम से इस संस्था के द्वारा मिशन एजुकेशन के तहत पूरे देश भर में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है तथा संस्था के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्य समय-समय पर किया जाता है जिसकी जानकारी बुधवार देर शाम को बस्तर प्रभारी महात्मा बैजनाथानंद महात्मा तथा बस्तर संभाग के युद्ध युथ कोऑर्डिनेटर नरोत्तम ध्रुव द्वारा मीडिया को दी गई !
