नई दिल्ली: ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां के सरकारी स्कूल के शौचालय में आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी कथित तौर पर इसी स्कूल के दो शिक्षक हैं. घटना के सामने आने के बाद ओडिशा में राज्यव्यापी आक्रोश फैल गया. वहीं विपक्षी दल पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है.
जानकारी के मुताबिक, छात्रा शौचालय में अंदर थी. आरोप है कि इसी दौरान सरकारी आवासीय विद्यालय का हेडमास्टर और एक अन्य शिक्षक जबरन शौचालय में घुस गए और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. अधिकारियों ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में नबरंगपुर की POCSO अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. सरकारी वकील सच्चिदानंद स्वैन ने बताया कि आरोपियों को विशेष न्यायाधीश प्रणति साहा की अदालत में पेश कियके समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.