शिक्षक की बाइक को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले किया

कोरबा। कोरबा में देर रात आसामाजिक तत्वों ने एक बाइक को आग हवाले कर दिया। इससे पास में रखी दूसरी बाइक भी जल गई। देखते ही देखते दोनों बाइक जलकर राख हो गए। घटना की सूचना दमकल को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही बाइक जलकर खाक हो चुके थे। पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक की बाइक पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे घर के बाहर आंगन में खड़ी दुपहिया वाहन धू-धू कर जलने लगी। आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है। शिक्षक का नाम अजय देवांगन है, जो रामपुर स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में बतौर व्याख्याता के पद पर पदस्थ है।

मामले की शिकायत थाने में की गई है। अजय देवांगन की माने तो 2019 से रामपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में बतौर व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। रामपुर बस्ती में किराया के मकान पर रहते आ रहे हैं। तीन मंजिला मकान के दूसरे मंजिला पर वह रहते हैं। देर रात खाना खाकर सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *