नेशनल हाइवे में पलटा डीजल से भरा टैंकर, टला बड़ा हादसा

जगदलपुर। बस्तर के कोड़ेनार इलाके में NH 30 पर डीजल से भरा टैंकर पलट गया. टैंकर पलटते ही डीजल लूटने की होड़ मच गई. इस घटना से नेशनल हाइवे में घंटो तक जाम लगा रहा. देखते ही देखते आसपास के लोगों ने अपने पास रखे बर्तन, जर्किंग, डिब्बे सभी लेकर वाहन के पास पहुंचे, डीजल लूटने की होड़ मच गई. इस घटना से बड़ा हादसा टल गया, अगर हलकी सी भी चिंगारी लगती तो आस-पास के सभी लोग बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *