‘बाहुबली’ स्टार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बबली बाउंसर’ के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद वह काम से ब्रेक लेकर मालदीव में वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं। अपने इस वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसमें वह पिंक बिकिनी पहन समुंद्र किनारे छुट्टियों का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। तमन्ना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनका बीच साइड चिल करते हुए अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
तमन्ना भाटिया ने मालदीव वेकेशन की तीन तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वह बोल्ड पिंक कलर का बिकिनी टॉप और व्हाइट प्रिंटेड शॉर्ट पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने पिंक केप के साथ पेयर अप किया और बालों को खुला छोड़ रखा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कुछ गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने इस लुक को स्टाइल किया। तस्वीरों में तमन्ना कई अलग-अलग पोज देती हुई देखी जा सकती हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,”भटक रही हूं लेकिन कभी खोई नहीं।”
इस दौरान तमन्ना ने लाइट पिंक ऑफ शोल्डर बिकिनी पहनी है। बिकिनी के साथ एक्ट्रेस ने फ्रंट ओपन केप कैरी किया हुआ है। इस व्हाइट बेस वाले केप पर फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है। वीडियो में तमन्ना समंदर किनारे वॉक करती और सनसेट एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।