छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वाइन फ्लू से ग्रसित कोरिया जिले का एक बुजुर्ग मरीज की एच1 एन1 पॉजिटिव पाया गया है, जिसका इलाज मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में स्वास्थ विभाग जुटा है।

आपको बता दें कि स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बैकुंठपुर में लक्षणों के आधार पर बुजुर्ग की जांच के लिए 20 फरवरी को सैंपल लिया गया था, जिसके बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
बुधवार दोपहर बाद स्वाइन फ्लू के मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उसे कोरोना संक्रमण के मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा है।

अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. अर्पण सिंह चौहान ने बताया “मरीज को सांस लेने में तकलीफ है और बुखार भी है। ऑक्सीजन लेवल 94 प्रतिशत है। उसे 100 डिग्री से ज्यादा बुखार है। मरीज कहीं बाहर से घूमकर आया है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। मरीज का एक्स रे और दूसरी जांच कराई जा रही है। डॉक्टरों को पीपीई किट में आइसोलेशन वार्ड में तैनात किया गया है।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *