प्रेस क्लब चांपा की नवीन कार्यकारिणी का समापन हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पत्रकार समाज के लिए होता है एक आईना- विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दिलाई पत्रकारों को शपथ

अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ली शपथ

सक्ति- पंजीकृत प्रेस क्लब चाम्पा की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह चाम्पा स्थित होटल सुमित इन मे गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा रहे,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर विद्यादायिनी माँ सरस्वती की पुजा अर्चना औऱ माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के साथ हुई, ततपश्चात अतिथि सत्कार की कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलुजा, निवृतमान अध्यक्ष शैलेष शर्मा पुष्पगुच्छ से किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं चाम्पा की नवनियुक्त एसडीएम डॉ. आराध्या राहुल कुमार का स्वागत प्रेस क्लब सचिव मूलचन्द गुप्ता, व संरक्षक भृगुनन्दन शर्मा के द्वारा किया गया, विशिष्ट अतिथि चंद्रशिला जायसवाल तहसीलदार,  विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद चाम्पा, विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र बाजपेयी एम. डी. डी. बी.वेंचर्स, प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सलुजा, अतिथि डॉ डी. उमा रेड्डी सभी का स्वागत प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया। ततपश्चात सभी अतिथियों को बेच लगाकर और गमछा भेंट किया गया।

अपने अध्यक्षीय स्वागत भाषण में कुलवंत सिंह सलूजा ने सभी मंचस्थ अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बन्धुओं का स्वागत करते हुए प्रेस क्लब की स्थापना और नियम व शर्तों के बारे में बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की, ताकि स्वच्छ पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके, साथ ही उन्होंने कहा कि आदरणीय पुलिस अधीक्षक का चाम्पा प्रथम आगमन हुआ और वो भी हमारे कार्यक्रम में जो कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है,तत्पश्चात शपथ ग्रहण में  प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामुहिक रूप से मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा पद की शपथ दिलाई गई

शपथ ग्रहण पश्चात अतिथियों के उद्बोधन में सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र बाजपेयी ने पत्रकारिता के महत्व को बताते हुए प्रेस क्लब चाम्पा के सभी नवगठित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। नगर पालिका चाम्पा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। डॉ. आराध्या राहुल कुमार एसडीएम चाम्पा ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए पत्रकारिता को समाज का दर्पण कहा और सभी को शुभकामनाएं दी

मुख्य अतिथि एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में नियुक्त के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, उन्होंने पुलिस और पत्रकार को सहयोगी बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज के लिए एक आईना का काम करता है जो अपनी लेखनी के माध्यम से किसी भी मुद्दा या घटना को समाज तक पहुंचाते हैं। अंत मे उन्होंने प्रेस क्लब के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों और  सदस्यों को बधाई दी

अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात मंच के द्वारा पत्रकारों को कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।अंत मे सभी मंचस्थ अतिथियों को प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत मे शैलेष शर्मा निवृतमान अध्यक्ष के द्वारा आभार प्रदर्शन कर रात्रिभोज के लिये आमंत्रित किया गया,पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरबा से आयीं पत्रकार श्रीमती सिमरन कौर की सुरीली आवाज ने सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत व अन्य गीत संगीत ने कार्यक्रम में रौनकता बढ़ा दी इस दौरान सिंगर दिनेश, पत्रकार अनिल मोदी, शैलेष शर्मा ने भी अपने गीतों से समा बांधे रखा।इस अवसर पर प्रेस क्लब से कुलवंत सिंह सलुजा, मूलचन्द गुप्ता, भृगुनन्दन शर्मा, शैलेष शर्मा, हरीश पाण्डेय, सीताराम नायक, योगेश दुबे, बलराम पटेल, विक्रम तिवारी, संतोष देवांगन, अनिल मोदी, गौरव गुप्ता व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *