रेड साड़ी में दिखा स्वरा भास्कर का किलर लुक, फैंस बोले- हाय उफ्फ्फ…

अभिनेत्री स्वरा भास्कर यूं तो हमेशा अपने विवादित बयानों के लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है, लेकिन इस बार वो अपने खूबसूरत लुक को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में स्वरा ने अपने साड़ी लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस भी कमेंट कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे है। लुक के बारें में बात की जाए तो इन तस्वीरों में स्वरा मैरून कलर की फ्लोरल सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही है।

इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल भी पहने हुए है। गले में चोकर, साड़ी से मैचिंग लिपस्टिक, आंखो को हाईलाइट और मैसी हेयरबन उनके लुक को चार-चांद लगाने का काम कर रहे हैं। लुक्स के बारें में बात की जाए तो स्वरा अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना रही है. स्वरा चेयर पर बैठ कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज भी देती हुई दिखाई दे रही है । इन फोटोज को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे है। कोई उन्हें गॉर्जियस तो कोई ब्यूटी क्वीन कहकर उनकी तारीफ कर रहा है।

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं और देश से जुड़ केसों पर अपनी टिप्पणी करती रहती हैं। बीते दिनों वह हिजाब विवाद पर अपने बयान को लेकर खूब चर्चाओं में आई थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *