स्वदेशी समृद्धि कार्ड बीमा का मिला लाभ, मृतक के परिवार को मिला 5 लाख

किरंदुल। पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड के बीमा योजना के तहत समृद्धि कार्ड धारक एनएमडीसी में कार्यरत प्रदीप कुमार यादव के परिवार को 5 लाख रुपया बीमा राशि का लाभ मिल।बता दे प्रदीप यादव का 8 दिसम्बर 2020 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थीं।उन्हने मृत्यु पूर्व पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड बनाया था जिसके तहत उनकी धर्मपत्नी के अकाउंट में 5 लाख रु बीमा राशि प्राप्त हुआ है।इस योजना के तहत यदि किसी बीमित व्यक्ति की मौत दुर्घटना में हो जाती है तो फिर उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये दिए जाते हैं।पतंजलि परिवार किरंदुल की तरफ से उनके पुत्र को एक स्वदेशी समृद्धि कार्ड नि:शुल्क दिया गया। आरोग्य केंद्र संचालक राजेश सिन्हा ने बताया कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद में 5 से 10 परसेंट छूट मिलता है तथा 6 हजार से अधिक खरीदी पर कार्डधारक को 5 लाख रु बीमा कवर किया जाता है। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला प्रभारी संजीव दास, रणवीर चौहान, नरोत्तम ध्रुव तूलेश्वर निषाद अशोक शर्मा व योग से जुड़े हुए अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *