सक्ती-समर्पण सुशीला सेवा संस्थान मस्तूरी द्वारा तुर्री मेला में आम जनता के लिए पीने योग्य शुद्ध पानी के लिए प्याऊ का स्टाल लगाया गया,संस्था के संरक्षक बी एल श्रीवास के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,संस्था के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय सुशीला श्रीवास के तैल चित्र में पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर स्टॉल का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन गौरीशंकर चौधरी प्रभारी पंचायत निरीक्षक एवं सहायक मेला प्रभारी लीलाधर जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत बासीन, अरविंद कुमार राठौर सचिव ग्राम पंचायत बासीन, मिथिलेश जायसवाल सचिव ग्राम पंचायत बरपालीकला के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रविशंकर श्रीवास द्वारा बताया गया कि संस्था का उद्देश्य मेला में आए हुए आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल नि:शुल्क प्राप्त हो सके इसलिए प्याऊ का स्टॉल लगाया गया है। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे अमित कुर्रे, अनिल सिदार, कांति लहरे, पंकज महार, हितेंद्र श्रीवास ,रमाकांत श्रीवास, निलेश घृतलहरे , नरेश कंवर ,गिरिजा शंकर श्रीवास ,तरुण कुमार श्रीवास ,संजय गुप्ता, संजय साहू, अशोक श्रीवास का इस कार्यक्रम सहयोग रहा।