भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत एसीएम एवं पार्टी सदस्य का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

बीजापुर:- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों से छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत एरिया कमेटी सदस्य लच्छू फरसा पिता स्व०लखमू फरसा उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर एवं पार्टी सदस्या श्रीमति हड़मे माड़वी पति लच्छू फरसा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर द्वारा आज दिनांक 18/10/2023 को पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, अति०पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के समक्ष माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं उत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।

लच्छू फरसा, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-

वर्ष 2008 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत माटवाड़ा एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती किया गया। दिसम्बर 2009 में पार्टी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2012 तक पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2013 में एसीएम के पद पर कार्य देकर भैरमगढ एरिया कमाण्ड इन चीफ की जिम्मेदारी दी गई अप्रैल 2023 तक एरिया कमाण्ड इन चीफ के रूप में कार्य किया। संगठन में एसएलआर रायफल रखता था। लच्छू फरसा के विरुद्ध जिला बीजापुर अन्तर्गत थाना मिरतुर-1, थाना भैरमगढ़-1 एवं थाना चांगला -07 कुल 09 स्थाई वारंट एवं जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत थाना भांसी में 02 स्थाई वारंट लंबित है। छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पित माओवादी के धारित पद पर 5.00 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *