रायपुर। सूरजपुर जिले में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने न केवल नगर पालिका और जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है बल्कि सरकारी भवनों की दुर्दशा भी सामने आ गई है। सक्ती जिले में कही पुल के ऊपर से बह रहा पानी तो कहीं मुख्य मार्ग में पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गया है।
जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है , मालखरौदा से आगे सपनाई नाले के ऊपर से लगभग 3 फिट ऊपर पानी बहने के कारण मालखरौदा से सक्ती मार्ग बाधित है तो वहीं सड़क के मुख्य मार्ग में पेंड़ गिरा हुआ है जिससे छपोरा डभरा मार्ग अवरुद्ध है। हालांकि पेंड़ को काटकर रास्ते से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आवागमन शुरू हो सके।