एन.एच.-43 जशपुर में वाहन चालकों के लिए लगाया गया कैंप, शिविर में चालकों का किया गया स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण
जशपुरनगर , 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के नौवें दिन विगत दिवस 23 जनवरी 2024 को छभ्-43 जशपुर बालाछापर में यातायात नियमों का पालन करते हुये हेलमेट लगाकर बाईक चलाने वालों को उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा गुलाब फुल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट पहनकर बाईक चलाने वालों को हिदायत देकर चालान न करते हुये नये हेलमेट भेंट किये। कुछ वाहन सवार जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे उन्हें हेलमेट खरीदने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कष्यप, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेश देवांगन, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप चंद्राकर यातायात प्रभारी निरीक्षक लव कुमार कंवर, सहायक उप निरीक्षक सुनेश्वर साय पैंकरा, रामनाथ रठिया एवं यातायात स्टाफ उपस्थित थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 में चलने वाले 28 व्यावसायिक वाहन चालकों का बीपी,शुगर, नेत्र परीक्षण किया गयास इस अवसर जिला चिकित्सालय जशपुर से डॉ. अमित तिर्की चिकित्सा अधिकारी, विवेक कुजूर स्टाफ नर्स, एल.पी. मांझी नेत्र सहायक रहे। हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम घोलेंग, गम्हरिया, लोरो दोफा में दुपहिया चार पहिया वाहन चालकों को रोक-रोकर हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, नशे की हालत में वहान न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, हमेशा यातायात नियम का पालन करने की हिदायत दी गई। लगभग 300 व्यक्तियों को यातायात नियमों एवं संकेत के बारे में जानकारी दिया गया। जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता हेतु अंजोर रथ ग्राम साप्ताहिक बाजार पतराटोली चौकी लोदाम में जाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों एवं साइबर घटित होने से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।