बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। सनी अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज में अपने फोटोज वीडियों फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो स्विमिंग पूल में एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस फोटो को सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस थ्रोबैक सेल्फी को साझा कर एक्ट्रेस ने अपने मूज में आ रहे विचारों को भी स्पष्ट किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं।
सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, रात को तैरने का मूड। सनी लियोनी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।