6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक/ बालिका ले सकेंगे भाग,स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल स्टेशन रोड शक्ति में होगा शिविर का आयोजन
शक्ति क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 15 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है पंजीयन की प्रक्रिया
सक्ति– शक्ति शहर में आगामी बच्चो कि छुट्टियो के मौसम को देखते हुए शक्ति क्रिकेट एकेडमी द्वारा 40 दिवसीय समर क्रिकेट कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है, तथा यह आयोजन शक्ति के स्टेशन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में होगा, तथा 15 अप्रैल से इसका प्रवेश प्रारंभ हो चुका है, एवं 22 अप्रैल से 30 मई 2022 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक एवं शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक यह कोचिंग कैंप लगाया जाएगा
तथा इस कोचिंग कैंप में 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक/ बालिका भाग ले सकते हैं, उपरोक्त समर कोचिंग कैंप में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 8827973727 पर संपर्क किया जा सकता है, एवं उपरोक्त समर कोचिंग कैंप के लिए स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में सीमेंट प्रैक्टिस पिच का निर्माण किया गया है, साथ ही स्टैंडर्ड क्रिकेट ग्राउंड मैच के लिए फिटनेस ट्रेनिंग भी दी जाएगी, इस समर कोचिंग कैंप में मेडिटेशन क्लास, मेंटल स्किल क्रिकेट के लिए न्यूट्रीएशन एवं डाइट चार्ट भी दिया जाएगा, इस समर कोचिंग कैंप में ड्यूस बॉल, टेनिस बॉल एवं प्रोसॉफ्ट बाल से मैच की प्रैक्टिस नियमित रूप से कराई जाएगी

फिजियोथेरेपी सेशन खिलाड़ियों के लिए आपस में मैच एवं टूर्नामेंट भी कराया जाएगा, समर कोचिंग कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति विशेष रूप से प्रोफेशनल कोच के द्वारा विशेष ध्यान देकर ट्रेनिंग दी जाएगी तथा संपूर्ण मैचों के लिए खेल किट का समान आयोजक संस्था एकेडमी द्वारा दिया जाएगा
शक्ति क्रिकेट एकेडमी ने शहर सहित अंचल के समस्त 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक/ बालिकाओं को इस समर कोचिंग कैंप का लाभ प्राप्त करने की अपील की है
ज्ञात हो कि शक्ति शहर में समर वेकेशन को लेकर हो रहे इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, तथा 15 अप्रैल से प्रारंभ हुई पंजीयन की प्रक्रिया में अभी तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिभागी अपना पंजीयन करवा रहे हैं, तथा आयोजक संस्था का कहना है कि यह कोचिंग कैंप एक विशेष अलग तरह का कैंप होगा, जिसमें विशेष रूप से सभी प्रतिभागियों के प्रति ध्यान दिया जाएगा