सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की बड़ी बहन एवं चांपा शहर के सिंधी कॉलोनी निवासी सुमित्रा बाई महंत पति- बुधराम दास महंत का आकस्मिक निधन 26 दिसंबर 2021 दिन- रविवार को हो गया, जिनका अंतिम संस्कार चांपा शहर के बेरियर चौक स्थित मुक्तिधाम में 27 दिसंबर को हुआ, सुमित्रा दास महंत की अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, तो वहीं अंतिम संस्कार यात्रा गृह निवास- सिंधी कॉलोनी चांपा से मुक्तिधाम चांपा के लिए निकली, सुमित्रा बाई के निधन पर महंत परिवार के प्रति लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा सुमित्रा महंत वेद प्रकाश महंत (बड़े मुन्नू) एवं दिलीप महंत (बल्ला) की पूज्य माताजी थी