रायपुर। प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार राज्य में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 24 प्रतिशत रही। दिनभर आसमान साफ रहा और औसत हवा की गति करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान मौसम
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान इस प्रकार रहा— बिलासपुर: अधिकतम 36.0°C, न्यूनतम 19.8°C पेंड्रा रोड: अधिकतम 33.5°C, न्यूनतम 17.2°C अंबिकापुर: अधिकतम 31.5°C, न्यूनतम 14.0°C जगदलपुर: अधिकतम 33.9°C, न्यूनतम 16.5°C दुर्ग: अधिकतम 36.6°C, न्यूनतम 16.8°C
