पुलिया में सुसाइड, रेलिंग में फंदा बनाकर झूला युवक

बलौदाबाजार। जिले के थाना गिद्धपुरी क्षेत्र में जुनवानी से चिखली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पुलिया से युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने गमछे के सहारे पुलिया की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 तारीख बुधवार की रात की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पुलिया की रेलिंग से लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गिद्धपुरी थाना पुलिस को दी।

शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उसकी पहचान कर ली गई। मृतक का नाम टिकेश्वर उर्फ गोलू कुमार टंडन (30 वर्ष) पिता देहरू टंडन, निवासी ग्राम धराशिव, थाना लवन बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गिद्धपुरी थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *