शॉर्ट आउटफिट में सोशल मीडिया पर आग लगा रही सुहाना खान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) स्टारकिड्स की चर्चा में टॉप पर बनी रहती है। सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चीज’ के माध्यम से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है और अब जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मूवीज में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान बहुत फेमस हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। शाहरुख और गौरी की लाडली सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहती हैं और वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती दिखाई दी हैं। अब सुहाना खान की नई तस्वीरें सामने आई हैं।

इस तस्वीर में सुहाना खान व्हाइट कलर के आउटफिट में शॉर्ट आउटफिट में बोल्ड पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इन फोटोज में सुहाना ने न्यूड मेकअप किया हुआ है। साथ ही अपने बालों को बांधा हुआ है। फोटो में सुहाना बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज में शाहरुख खान की लाडली दीवारे के सहारे बैठकर पोज भी देती हुई दिखाई दी। स्टारकिड ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हाय।”

 

 

सुहाना की इन फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुहाना खान की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप यह कैसे कर लेती हैं। बहुत ही खूबसूरत।” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप बहुत ही खूबसूरत हैं।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *