खड़ी गाड़ी पर अचानक हुआ भारी भूस्खलन

शिलाई। जिला सिरमौर में मानसून के चलते रोनहाट क्षेत्र में बारिश ने अपना भयंकर रूप धारण किया है, यंहा पर जंहा दर्जनों सड़के यातायात की सुविधा के लिए बंद हो गई है। वहीं बीती रात को लाणी बस स्टैंड के समीप एक खड़ी गाड़ी अचानक हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आ गई। जिससे गाड़ी पर एक बड़ा पेड़ व भारी मलबा गिर गया। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह भूस्खलन रात करीब 9 वजे हुआ और सड़क पर खड़ी एक गाड़ी ऑल्टो के टेन दब गई। जैसे कैसे गाड़ी का नंबर पता चला तो गाड़ी मालिक को सूचित किया गया।

गाड़ी मालिक केवल राम शर्मा बगनोल भी रात को मौके पर पहुँच गए। भारी भूस्खलन होने से गाड़ी नंबर एचपी 39 डी 9764 क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि जैसे ही भूस्खलन हुआ उस समय गाड़ी में कोई भी नही था। भूस्खलन होने से गाड़ी का हॉर्न रात भर बजता रहा। गाड़ी मालिक केवल राम शर्मा ने स्थानिय पुलिस चौकी रोनहाट को भी गाड़ी के दबने के बारे में अवगत करवाया है। उधर रोनहाट पुलिस चौकी में बात किए जाने पर बताया गया कि गाड़ी दबने को लेकर हमे फोन पर सूचना दी गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *