रायपुर-भिलाई में लीगलएज को सफल छात्रों ने दिलाई नई विश्वसनीय पहचान

रायपुर/भिलाई। लीगलएज कोचिंग इस्टीट्यूट शंकर नगर रायपुर औऱ भिलाई के संचालक मनीष त्रिपाठी ने अपने इस्टीट्यूट की सफलता का श्रेय यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को दी है । संस्थान में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लीगलएज के संचालक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि लीगलएज को विश्वसनीय बनाने वाले छात्र-छात्राओ का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने क्लैट तथा एलेट 2026 की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़कर अपने माता -पिता के साथ संस्थान का नाम रौशन किया है।

लीगलएज में आयोजित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मनीष त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह के शाल औऱ संस्थान की ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मनीष त्रिपाठी ने संस्थान का संक्षिप्त परिचय देते हुए लीगलएज की शुरूआत कैसे हुए औऱ इस दौरान आने वाली कठिनाइयों को साझा किया।

त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थी होते है वहीं संस्थान को उंचाई तक पहुंचाने के मापदंड तय करते है। उत्कृष्टता की विरासत को निरंतर बरकरार रखना अपने आप में बहुत मुश्किल औऱ चुनौती पूर्ण कार्य है। लीगलएज में पढ़ाई करने वालों छात्रों ने इस विरासत को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बरकरार रखा। अपने बेहतरीन परफारमेंस से देश भर में आयोजित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयूएस) में प्रवेश परीक्षा क्लैट 2026 के परिणामों में लीगलएज (बाय टापरैंकर्स) ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की। लीगलएज रायपुर तथा भिलाई के कुल 20 से अधिक छात्र -छात्राओं ने उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर न केवल अपने सपनों को नई उड़ान दी बल्कि राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता का गौरव बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है। लीगलएज के मार्गदर्शन में एलेट 2026 की परीक्षा में केशर जैन ने आल इंडिया रैंक (एआईआर) 11 हासिल किया है। वहीं क्लैट 2026 की परीक्षा में पूर्वी पटेल ने एआईआर 208, आर्यन पांडेय ने एआईआर343 (राज्यवार रैंक 0-3) हासिल किया है। राज्य की श्रेणीवार रैंकिंग में गुंजन रंहगडाले ने रैंक 38, अथर्व खंडेलवाल ने रैंक 23, अदिति सिंह ने महिला श्रेणी में रैंक -1, सिद्धि अग्रवाल ने रैंक 22, सृष्टि शुक्ला ने रैंक 31, आदित्य गिरी ने रैंक 13, प्रियांक बघेल ने रैंक 12, वृंदा चौबे ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में रैंक 12, आयुष मित्तल ने रैंक 40, वैष्णवी कोलकोंडी ने रैंक 157, आदित्य यादव ने रैंक 24, अंशुल सिंह ने रैंक 25, राघन खानखोजे ने रैंक 26, रिया कुर्रे ने महिला श्रेणी में रैंक- तथा अर्पित ने राज्यवार रैंकिंग में रैंक 49 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *