सक्ति के जेबी डीएव्ही स्कूल के बोर्ड परीक्षा के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विद्यालय प्रबंधन ने दी सभी बच्चों को शुभकामनाएं

सक्ति-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के 14 मई को हुए परिणामों की घोषणा में शक्ति शहर के प्रतिष्ठित जेबी डीएव्ही स्कूल के बच्चों का भी बेहतर प्रदर्शन रहा है, स्थानीय स्कूल जे बी डी ए व्ही हायर से स्कूल के 10वी और 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, 10वी बोर्ड परीक्षा मे कुल 41 छात्र थे, सब छात्र उतीर्ण हो गए, इस तरह परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, स्वाति अग्रवाल ने सर्वाधिक 92.1% अंक अर्जित किये, निशा गोस्वामी ने 91%, 12वी का भी परीक्षा परिमाण 100 प्रतिसत रहा, सभी 19 के 19 छात्र उर्तीण हो गए, सर्वाधिक अंक साक्षी धीवर 87% ने अर्जित किये,परीक्षा परिणाम पर संचालक अनिल दरयानी और प्राचार्या के नागमणि राव ने सब बच्चो और टीचिंग स्टाफ को बधाई दी

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *