जैजैपुर,जयजयपुर के संस्कार स्कूल के छात्राओं ने पूरे प्रदेश में अपना नाम स्थापित किया जहां पर संस्कार स्कूल जैजैपुर 2022 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कार स्कूल जैजैपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें कक्षा 12वीं (अंग्रेजी) की छात्रा कु. रेणुका चन्द्रा ने छ.ग. माध्य शिक्षा मंण्डल की प्राविण्य सुचि में 95.80% अंको के साथ तीसरा स्थान एवं जांजगीर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर पंचायत जयजयपुर के संस्कार विद्यालय जैजैपुर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा 12 वीं अंग्रेजी माध्यम में गोपेश चन्द्रा ने 84% के साथ द्वितीय, प्रथम चौबे ने 83 % के साथ तृतीय कु समृद्धि दुबे ने 824 % चतुर्थ स्थान हाई स्कूल सर्टि परीक्षा 2022 अंग्रेजी माध्यम में मुकेश कुमार जयसवाल में स्कूल में 94.83% अंको के साथ प्रथम स्थान, कु काजल चन्द्रा ने 93.33% के साथ द्वितीय स्थान कु दिव्या चन्द्रा ने 93% अंको के साथ तृतीय स्थान मुकेश चन्द्रा में 91.33% एवं भव्य कुमार नेताम ने 90.33%

हाई स्कूल सर्टि. परीक्षा 2022 हिन्दी माध्यम में कु अंशु आदित्य में स्कूल में 90.83% अंको के साथ प्रथम स्थान, कु. प्राची चन्द्रा ने 88.5% अंको में साथ द्वितीय कु अंजली खाण्डे 88.33% तनु गवेल ने 87% हर्ष चन्द्रा 86 %, गरिमा चन्द्रा एवं साक्षी चन्द्रा 83.33% निवेदिता चन्द्रा ने 82.16%

हायर सेकेण्डरी सर्टि परीक्षा 2022 हिन्दी माध्यम में टेलेश्वर खुटें 88% अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान कु अंजली चन्द्रा ने 838% अंको के साथ द्वितीय स्थान कु. साक्षी चन्द्रा ने 81% अंको के साथ तृतीय स्थान एवं नविन कुमार चन्द्रा 80.8% अंक अर्जित किया छ.ग. मा.शि.म. रायपुर द्वारा आयोजित हाई एवं हायर से सर्टि परीक्षा 2022 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के प्राचार्य आर. एस. वैष्णव एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकमनाए दियें तथा छात्र / छात्राओं के मेहनत पालकों के सहयोग व जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती बी एल खरे व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिदार सर के विशेष मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किये।