रायपुर। सीएम साय ने बिलासपुर के छात्र यशवंत की प्रतिभा को सराहा है। सीएम ने कहा, निवास कार्यालय में राख से सैनिटाइजर बनाने वाले भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर के छात्र यशवंत विश्वकर्मा से मुलाकात हुई। बेटे यशवंत को उनके इस अनुकरणीय प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली में आयोजित “इको क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन हैकाथान 2024” में पुरस्कृत किया गया है। यशवंत ने राख से सैनिटाइजर बनाकर, उसे आधुनकिता से जोड़कर अपनी प्रतिभा का अतुलनीय प्रदर्शन किया है और अपनी इस उपलब्धि से समूचे भारत में छत्तीसगढ़ का मानवर्धन किया है। बेटे को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिलासपुर के छात्र यशवंत की प्रतिभा को सलाम…
निवास कार्यालय में राख से सैनिटाइजर बनाने वाले भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर के छात्र यशवंत विश्वकर्मा से मुलाकात हुई। बेटे यशवंत को उनके इस अनुकरणीय प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली में आयोजित "इको क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन हैकाथान… pic.twitter.com/uwJc5xNWDE
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 31, 2025