रायपुर, मौसम में बदलाव के साथ इम्युनिटी अक्सर कमजोर हो जाती है और इसे मजबूत करने के लिये प्राकृतिक तरीके अपनाना जरूरी हो जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट ऋतिका समद्दर आपके रोजाना के रूटीन में पोषक-तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करने की सलाह दे रही हैं, ताकि आपकी इम्युनिटी असरदार तरीके से बढ़ सके। ऐसा ही एक सुपरफूड है कैलिफोर्निया आमंड्स, जिनमें 15 जरूरी पोषक-तत्व होते हैं। बादाम के कई तरह से उपयोग किया जा सकता है और इसे खाकर पेट भरे होने का अहसास होता है। यह किसी भी व्यंजन, स्नैक या आहार में आसानी से मिल जाती हैं और पोषण का पावरहाउस बन जाती हैं।
ऋतिका समद्दर, रीजनल हेड- डायटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर- नई दिल्ली कैलिफोर्निया आमंड्स में प्रोटीन, फाइबर और हेल्थी फैट्स जैसे पोषक-तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो उन्हें रोजाना के संतुलित आहार में शामिल करने के लिये बेहतरीन बनाते हैं। सेहत को उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में व्यापक जानकारी है। फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) बादाम को प्राकृतिक रूप से इम्युनिटी बढ़ाने के लिये डाइट में आवश्यक रूप से शामिल करने पर जोर देती है। इसके अलावा, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) डाइटरी गाइडलाइंस फॉर इंडियन्स बादाम को एक पोषक नट मानती हैं, जिन्हें अच्छी सेहत के लिये रोजाना खाया जा सकता है।
बादाम इम्युनिटी को प्राकृतिक तरीके से कैसे बढ़ाते हैं
इसमें विटामिन ‘ई’ प्रचुर मात्रा में होता है: बादाम में विटामिन ‘ई’ बहुत होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो पल्मोनरी इम्युन फंक्शन में सहयोग देता है और वायरस तथा बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों से सुरक्षा देता है। इसके अलावा, विटामिन ‘ई’ पूरे इम्युन रिस्पॉन्स को बढ़ाता है।
कॉपर से भरपूर: इम्युन सिस्टम के सामान्य रूप से काम करने के लिये कॉपर जरूरी होता है और बादाम इस जरूरी पोषक-तत्व का बड़ा स्रोत होती हैं।
जि़ंक का स्रोत: जि़ंक शरीर के भीतर की इम्युन सेल्स के विकास तथा कार्यात्मकता में सहयोग देकर इम्युनिटी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। न्यूट्रोफिल्स और नैचुरल किलर सेल्स जैसी यह कोशिकाएं शरीर की सुरक्षा करने वाली पहली पंक्ति बनाती हैं। आयरन: बादाम आयरन का अच्छा स्रोत है, जोकि इम्युन सेल्स को बढ़ाने और लिम्फोसाइट्स को परिपक्व बनाने के लिये जरूरी होता है। संक्रमणों पर विशेष प्रतिक्रियाओं की तैयारी के लिये लिम्फोसाइट्स महत्वपूर्ण होते हैं।