छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति : 5476 नए मामले, 12 दिनों में 29,873 संक्रमित

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 5476 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 12 दिनों में 29,873 संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही राज्यभर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 27,425 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सर्वाधिक 1785 मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। वहीं दुर्ग में 800, बिलासपुर में 418, कोरबा में 403, जांजगीर चांपा में 321, सरगुजा में 221 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में रायपुर चार संक्रमितों की मौत हुई है। एक दिन में राज्य भर में 59218 सैंपल जांचे गए हैं।
वहीं कोरोना की पाजिटिविटी दर 9.25 पर आ गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट के बीच टीकाकरण अभियान भी जोरो पर है। राज्य में 15 से 18 वर्ष की आबादी के आधे किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
इस महीने तीन जनवरी से इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरुआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया। प्रदेश के 12 जिले 50 फीसद व कुल 22 जिले 40 फीसद किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा चुके हैं।
गर्भवतियों के लिए जारी रहेगी प्रसव पूर्व जांच
कोरोना की तीसरी लहर के बीच कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) नियमित रूप से जारी है। इस दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच के लिए मितानिन के माध्यम से केंद्र तक लाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *