प्रतिमाएं हो रही है तैयार मूर्ति कारों को खरीदारों का इंतजार

तिल्दा नेवरा, गणपति बप्पा मोरिया की गूंज जल्द ही गूंजने वाली है कलाकारों ने गणेश की प्रतिमाएं बनाना शुरू कर दिया है । किसान राइस मिल के पास नेवरा के मूर्तिकार अशोक साहू ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से लगातार मूर्ति बनाते आ रहे हैं गणेश विश्वकर्मा दुर्गा माता के अलावा अन्य मूर्तियों का निर्माण आर्डर के अनुसार विक्रय करते हैं कोविड-19 संक्रमण की वजह से कलाकारों के व्यापार अच्छा होता था अब घट गया है काली मिट्टी लाल मिट्टी वह अन्य मिट्टी का ही उपयोग कर  रहे हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग उन्होंने कभी नहीं किया वर्तमान में गणेश जी की छोटी मूर्तियां से लेकर बड़ी मूर्ति 4 फीट तक उपलब्ध है मूर्ति कारों ने बताया कि गणेश उत्सव में 2 माह से पहले ही आर्डर आ जाते थे, लेकिन इस बार बड़ी मूर्तियों को लेकर एक भी ऑर्डर नहीं आया है। कोरोना ने रोजगार छीन लिया है। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी मूर्तियां बना रहे हैं उससे ज्यादा आए नहीं होगी आमतौर पर गणेश पूजा के लिए पंडालों में रखने के लिए मूर्तियां 2 महीने पहले बनाना शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार तस्वीर दूसरी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *