सक्ती-दत्तात्रेय जयंति महोत्सव के तहत 17 दिसम्बर को “प्रथम छतीसगढ राज्य मास्टर वेट लिफ़्टिग स्पर्धा “ का शुभारंभ नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे द्वारा किया गया ,समापन में पुरस्कार वितरण बाड़ी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह व ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल द्वारा किया गया,जिसमें गोल्ड मेडल विभिन्न वर्ग में मंजू पटेल, रायपुर, राजकुमारी ठाकुर, बिलासपुर, ललेश्वरी गावरे ,धमतरी, लक्ष्मी देवी , दुर्ग, मधु यादव रायपुर सहित विरावी खुसरो, उत्तम कुमार साहू, बिलासपुर व अन्य ने पुरस्कार प्राप्त किया,कार्यक्रम का संयोजन माणिक ताम्रकार द्वारा किया गया,साथ ही इस दौरान दत्तात्रेय जयंति महोत्सव के तहत मंदिर समिति की महिला मंडल द्वारा तैयार व पं. राजेश शर्मा द्वारा संयोजित सुमधुर गीतों व भजनों की शृंखला प्रस्तुत की गई
