नई दिल्ली। देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसार रहा है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस बीच कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं। उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में विजिब्लिटी भी बेहद कम है। इसके कारण रोजमर्रा के कामकाज काफी प्रभावित हुए हैं।
बंद रहेंगे सभी स्कूल
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी असर देखने को मिला है। हालात को देखते हुए आजमगढ़ जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बताया गया कि आजमगढ़ जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी स्कूलें 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को बंद रहेंगे।