छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 17 अप्रैल को बिलासपुर में

संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी के आतिथ्य में होगी कार्यकारिणी की बैठक

बैठक में संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल एवं प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भी रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

शक्ति– छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आगामी- 17 अप्रैल दिन- रविवार को संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी के आतिथ्य में उनके प्रतिष्ठान कृष्णा हुंडई बिलासपुर के सभागार में सुबह 10:00 बजे से आयोजित की गई है, इस बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रमुख संरक्षक सियाराम अग्रवाल रायपुर तथा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर, चेयरमैन अशोक अग्रवाल रायपुर, सचिव मनोज अग्रवाल दुर्ग ने बताया कि 17 अप्रैल को होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की अहम बैठक के लिए यदि बैठक के दौरान कोई विचार ,सुझाव या की अन्य विषय सम्माननीय पदाधिकारी रखना चाहते हो, तो वे कृपया बैठक तिथि से पूर्व इन समस्त विषयों को फोन के माध्यम से या की लिखित में राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर के पास प्रेषित कर सकते हैं, बैठक के संबंध में अशोक अग्रवाल रायपुर ने बताया कि 17 अप्रैल को प्रस्तावित प्रांतीय कार्यकारिणी की इस अहम बैठक में विगत दिनों भिलाई में संपन्न हुए अग्र अलंकरण समारोह तथा प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लाये गए विषयों एवं प्रस्तावों पर चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी तो वही संगठन के माध्यम से आगामी दिनों की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सचिव मनोज अग्रवाल दुर्ग ने भी बताया है कि 17 अप्रैल की बैठक काफी महत्वपूर्ण बैठक है,तथा इस बैठक मे प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सभी पदाधिकारी/ सदस्य एवं अपेक्षित बंधु आवश्यक रूप से समय पर बैठक में शामिल हो, जिससे कि संगठन हित में चर्चाएं की जा सके

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *