शक्ति रेलवे स्टेशन की समस्याओं के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जनता को दिलाया विश्वास, हम सब मिलजुल कर करेंगे समस्या का निराकरण- अरुण साव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद

अरुण साव के 11 अक्टूबर को प्रथम सक्ती नगर आगमन पर अग्रसेन चौक में हुआ भव्य स्वागत समारोह

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा- कांग्रेस सरकार ने जेठा को बनाया है जिला,शक्ति को कब बनाएंगे नया जिला

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली बोरदा मोड़ से बाइक रैली, हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न स्थानों से एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ता

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय शक्ति पहुंचे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव का भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा जिले ने जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर उनके रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा शक्ति आगमन पर कंचनपुर नेशनल हाईवे में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया, तत्पश्चात युवा मोर्चा के साथियों ने कंचनपुर नेशनल हाईवे से कोरबा रोड, बंधवा तालाब, सोसायटी चौक, बुधवारी बाजार, गुरुद्वारा मार्ग, श्री राम मंदिर रोड, हरि गुजर मठ, नवधा चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक बाइक रैली के रूप में उन्हें स्वागत करते हुए लाया

इस दौरान पूरे बाइक जुलूस के दौरान जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में गेट लगे हुए थे, तथा अग्रसेन चौक में भव्य रुप से स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मंच पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री डॉ खिलावन साहू , छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल,चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव,पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं विद्या सिदार प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे

आगंतुक अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, बाराद्वार मंडल एवं सारागांव मंडल सहित जिले के विभिन्न मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया, इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का शक्ति प्रथम आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है, तथा वे एक कर्मठ तथा जुझारू प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हम सभी का नेतृत्व कर रहे हैं ,एवं आने वाले विधानसभा के चुनाव में हम सभी उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जेठा को नया जिला बना दिया है, तथा हम सरकार से मांग करते हैं कि शक्ति को नया जिला जल्द से जल्द बनाएं तथा श्री चंद्रा ने कहा कि 11 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल लोक कारीडोर का शुभारंभ करेंगे, इस अवसर पर आप सभी अपने अपने घरों में एवं शिवालयों में बड़े एलईडी स्क्रीन पर इस लाइव प्रसारण को जरूर देखें, तथा साधु संत एवं मठाधीशो को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित करें

कार्यक्रम को जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगले ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति जिला बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जी का आगमन हुआ है, तथा मैं पूरे लोकसभा क्षेत्र की ओर से उनका अभिनंदन करता हूं, साथ ही हमें बूथ स्तर पर आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए एवं हमारा बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में हमें रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त होगी

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने जन घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उनके अनुरूप सरकार काम नहीं कर रही है, एवं इस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि वह प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे किंतु आज छत्तीसगढ़ में जगह-जगह सड़क नहीं बल्कि गड्ढे नजर आते हैं,तथा सरकार विकास के कोई काम नहीं कर रही है,अतः हम सभी को मिलजुलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है, साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि शक्ति रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं के लिए उन्होंने पूर्व में भी रेलवे के संबंधित फोरम पर बात उठाई है, तथा वे और जांजगीर चांपा के सांसद दोनों मिलकर क्षेत्र की रेलवे संबंधित समस्याओं के लिए इसका निराकरण करने का प्रयास करेंगे, साथ ही इस दिशा में सभी पहल करेंगे, कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला मोर्चा/ प्रकोष्ठ,जिला पंचायत, जनपद पंचायत,नगर पालिका, नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्रवासी काफी संख्या में उपस्थित थे तथा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के शक्ति आगमन पर उनका फूल माला ,आतिशबाजी एवं ढोल बाजे के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कर्मा पार्टी के साथ पैदल ही शहर के सामुदायिक भवन में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री अमन डालमिया ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *