सक्ती के परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में मनाया जाता रहा है खेल महोत्सव

सक्ति- नगर में परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ति के द्वारा पांचवा वार्षिक खेल उत्सव 28 – 30 दिसंबर 2021 तक मनाया जा रहा है। खेल महोत्सव कार्यक्रम की प्रारंभ में मुख्य अतिथि रेखा सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त शिक्षिका) एवं पी.गबेल (प्राचार्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा) एवं विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार देवांगन, (सचिव परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति) एवं मुकेश कुमार देवांगन (सदस्य परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति) के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा विद्यालय का ध्वजारोहण कर किया गया। खेल महोत्सव में अतिथि रेखा सिंह ठाकुर के द्वारा बच्चों को यह बताया गया की हमें हमेशा खेल की भावना से ही खेल को खेलना चाहिए, उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है मन के जीते जीत इस बात को साकार करते हुए, हमेशा हम जीत सकते हैं।
     
अतिथि पी. गवेल जी ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए यह बताया गया कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए, चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो या फिर किसी भी क्षेत्र में हो। मन में कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा कु. जानसि सिदार को 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2021 कोंडागांव में आयोजित तीरंदाजी महिला वर्ग में प्रथम स्थान एवं गोल्ड मेडल प्राप्त कर करने पर विद्यालय में अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव में अतिथियों के द्वारा नर्सरी के छात्र/छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय क्रीड़ा शिक्षक अनिकेत कसेर, राजेन्द्र देवांगन, विजेंद्र देवांगन, संस्था प्रमुख एम. विकास देवांगन, प्रभारी प्राचार्या रेखा देवांगन, शिक्षक/शिक्षिकाएँ  राजिता यादव,  सविता चौहान, तारा देवांगन, कु. निकहत खान, कु. साजिदा परवीन, कु. आफरीन बेग़म, संध्या सोनी, कु. यामिनी देवांगन, कु. सरस्वती यादव, कु. गरिमा यादव, परितोष साहू, कु. रश्मि देवांगन, कु. पायल अग्रवाल, कु. एकता देवांगन, कु. अंजली देवांगन, कु. प्रियंका यादव एवं कर्मचारियां रमा विश्वकर्मा,  विनोदनी सोनी,  मंजू यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कु. लक्ष्मी प्रधान के द्वारा किया गया।
 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *