तेज रफ़्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, मौके से फरार हुआ ड्राइवर

लखनऊ: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को कुचल डाला. हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया. घटना के पृथला खजरपुर के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल युवक ने दम तोड़ दिया. जबकि 4 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

वहीं, पुलिस ने FIR दर्ज करके फरार आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि गौर सिटी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारी. जैसे ही कुछ लोग बाइक सवार के पास आकर खड़े हुए तो कार उन्हें भी रौंदते हुए डिवाइडर के पास जाकर टकरा गई. आनन-फानन में आरोपी कैब ड्राइवर मौके से भाग गया. पुलिस ने बताया हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई है. जबकि उसकी पत्नी और बच्ची सहित 6 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *