11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले के सभी मंडलों के पोलिंग बूथों पर चलेगा विशेष अभियान

कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे पोलिंग बूथों पर,भाजपा जांजगीर-चांपा जिले की 13 मार्च को संपन्न बैठक में हुआ निर्णय

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 13 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया, इस दौरान प्रमुख रुप से मंच पर उपस्थित अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मंत्री एवं पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा जिला भाजपा के संगठन प्रभारी एवं बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह, अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने करते हुए विस्तार पूर्वक बैठक के विषय पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि आज पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि, सरल पोर्टल, माइक्रोनेशन तथा प्रत्येक बूथों पर 25-25 सदस्यों की कमेटी गठन का कार्य चल रहा है, हम सभी अपने- अपने मंडल में इस कार्य को संपन्न कराकर अविलंब जिले को सूचित करें, बैठक को प्रदेश भाजपा मंत्री एवं पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी ने संबोधित करते हुए 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले प्रत्येक मंडलों के पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों को समय दानी कार्यकर्ता के रूप में इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया, साथ ही चौधरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने देश के 4 राज्यों में जीत दर्ज की है तथा हमें आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनानी है इस हेतु कार्यकर्ता तत्परता के साथ जुट जाए,बैठक को जिला संगठन प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में है,तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं मंडलों के पदाधिकारी पोलिंग बूथों पर सक्रियता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करें साथ ही हम सभी को मिलजुलकर बूथों पर अपनी टीम मजबूत करनी है, जिससे आने वाले समय में हम सभी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकें, बैठक को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल ने भी संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम तथा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के बारे में भी जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मंडल स्तर पर सक्रियता के साथ समर्पित भावना के साथ कार्य करें तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी वही बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सहित विभिन्न मोर्चाओ,प्रकोष्ठों के जिले के पदाधिकारी, सदस्य, मंडलों के अध्यक्ष/ महामंत्री, मंडलों के प्रभारी/ सह प्रभारी सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, साथ ही जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने भी आजीवन सहयोग निधि के बारे में मंडलवार वृत्त लेते हुए सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मंडल में आजीवन सहयोग निधि का कार्य पूर्ण कर जिले में जमा करवाये तथा इस आजीवन सहयोग निधि के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराएं, वही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक विवेका गोपाल ने भी प्रत्येक मंडलों में आगामी 27 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक पोलिंग बूथों पर प्राथमिकता के आधार पर सुनने हेतु व्यवस्था बनाने का भी आग्रह किया तथा बैठक में काफी संख्या में पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *