तिल्दा नेवरा। रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल पहली बार तिल्दा नेवरा थाना पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वे सभी से तिल्दा नेवरा के बारे में जानकारी लिए एवं सभी से कई मुद्दो पर अहम चर्चा किए, ट्रैफिक व्यवस्था व सासाहोली मार्ग पर निर्मित ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्धटना आदि पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही हाईस्कूल मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार के बारे में व्यवस्था सुधारने की बात उनके द्वारा कही गई। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवा दास टंडन ने शहर में अवैध सट्टा, जुआ शराब के मुद्दों को उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर एसपी से विस्तृत चर्चा की। जहां एसपी ने उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया कि अवैध शराब, सट्टा जुआ पर कार्यवाही की जाएगी।
वही पत्रकारों से भी उन्होंने चर्चा की। व शहर में पुलिस सम्बंधित समस्याओं पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बात कही गई। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवा दास टंडन, राम गिन्डलानी, प्रदीप अग्रवाल, लष्मीनारायन वर्मा, अनिल अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, मंडल अध्यक्ष ईशवर यदु, महांमत्री सौरभ जैन, मनोज निषाद, सहित भाजपा , कांग्रेस के पार्षद व गणमान्यजन के अलावा प्रेस क्लब के संरक्षक देवेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष मोती राम ज्ञानचंदानी, दिलीप वर्मा, राजुवर्मा, नितिन जायसवाल, निखिल वाधवा, गोवर्धन यदु, प्रेम कोशले, संतोष छाबड़िया, पांडेय आदि भी उपस्थित थे