बिलासपुर दिनांक 22 से 24 मई 2022 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित सीनियर नेशनल इंडियन ग्रांड पिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर दौड़ वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आयुष दाबास, सीसीटीसी/ बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में आयुष दाबास आगामी कामनवेल्थ गेम्स की तैयारी हेतु भारतीय एथलेटिक्स दल के सदस्य के रूप में केरल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आयुष दाबास को आगामी कामनवेल्थ गेम्स हेतु महाप्रबंधक/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ ने शुभकामनाएं दी हैं ।