शादी के एक साल बाद मां बनने जा रही हैं Sonnalli Seygall

फिल्म प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने हाल ही में अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है. इंस्टाग्राम पर घोषणा कर दी है कि वह भी बहुत जल्द मां बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने बहुत ही खास अंदाज में इस खुशखबरी को अपने फैंस को सुनाया है. अभिनेत्री ने शादी के एक साल के बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है.

सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट किया है. खुशखबरी देते हुए एक्ट्रेस ने तीन फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. फोटोज में वह कुछ खाती हुई दिख रही हैं और वहीं उनके बाजू में एक्ट्रेस के हस्बैंड मुंह में बीयर की बॉटल लगाए और हाथों में बेबी के दूध की बॉटल पकड़े दिख रहे हैं. सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) के सामने बेड पर खूब सारे चिप्स के पैकेट, कुकीज और किताबें भी दिख रही हैं.

कब होगी सोनाली की डिलीवरी

सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘बीयर की बोतलों से लेकर बेबी बोतलों तक, आशीष की जिंदगी बदलने वाली है. जहां तक मेरा सवाल है, कुछ चीजें वैसी ही रहती हैं. पहले 1 के लिए खा रही थी, अब 2 के लिए खा रही हूं. इस बीच शमशेर (सोनाली का डॉगी) एक अच्छा बड़ा भाई बनने के लिए नोट्स बना रहा है. धन्य हूं और बहुत खुश हूं. प्रार्थना करिए’. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी डिलीवरी दिसंबर में होगी.

शादी के एक साल बाद हुईं प्रेग्नेंट

लव लाइफ और शादी की बात करें, तो सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने 7 जून 2023 को आशीष सजनानी के साथ शादी की थी. सोनाली और आशीष ने करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया. हालांकि दोनों ने इसकी खबर किसी को नहीं लगने दी थी. कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करता रहता है. अब सोनाली बहुत जल्द मदरहुड एंजॉय करती नजर आएंगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *