सोनम कपूर ने पहनी Female Body प्रिंट वाली ड्रेस, Photos देख भड़के लोग

सोनम कपूर ने हाल ही में एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है. इन फोटोज में सोनम बेहद हॉट लग रही हैं. एक्ट्रेस ने रोक्संडा इलिनसिक ड्रेस पहना हुआ है. जिसमें एक फीमेल बॉडी का फिगर बना हुआ है. इस ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने बालों में जूड़ा, हैवी ईयरिंग और बोल्ड रेड लिपस्टिक के जरिए अपने लुक को पूरा किया है.
इन फोटोज में एक्ट्रेस कई सारे पोज देती हुए दिख रही हैं. फोटोशूट की पिक्चर्स को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मेरे दोस्त @Eieshabp और @Sharanpasricha पिछले पांच सालों से एक जुनून प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे मैसन एस्टेले कहा जाता है। उन्होंने अपने प्यार के श्रम का जश्न मनाने के लिए सबसे खूबसूरत उद्घाटन रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें मुझे आमंत्रित करने और अनुभव करने का सौभाग्य मिला! @Ennismore और टीम को बधाई.’
सोनम के इन फोटोज को एक तरफ जहां लोग पसंद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, शर्म नहीं आती आपको कुछ भी पहन लेती हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये क्या है रात में कोई डर जाएगा’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पैसे खत्म हो गए हैं क्या जो परदे पहनने पड़े हैं’.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि जब यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया है, पहले भी उनके कई अतरंगी ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा चुका हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से वे ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है. सोनम कपूर अक्सर अपने आउटफिट को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं.
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *