बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ जीती हैं। सोनम अक्सर आनंद के साथ अपनी रोमांटिक और कोज़ी फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने और आनंद के खूबसूरत फ्लैट की फोटोज़ शेयर की हैं जो बेहद खूबसूरत हैं।
एक्ट्रेस का ये फ्लैट लंदन में है जिसे सोनम ने इतना खूबसूरत सजाया है कि देखना वाला देखता ही रह जाए। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने फ्लैट की 10 तस्वीरों की एक गैलरी शेयर की है।
पहले फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग के सोफे पर आराम करती दिख रही हैं। दूसरे फोटो में एक्ट्रेस का लिविंग एरिया नज़र आ रहा है। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने बेडरूम से लेकर डाइनिंग रूम तक की फोटोज़ अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
सोनम ने घर में न केवल इंटीरियर पर बहुत ध्यान दिया है, बल्कि एक्ट्रेस के घर की वॉल्स भी देखने लायक हैं। सोनम के फ्लैट की हर दीवार पर कुछ अलग तरह का पेंट किया गया है जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है।
आपको बता दें कि सोनम वैसे तो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन बीते दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वर्क आउट करते हुए अपनी टमी की एक फोटो शेयर कर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया था।