फैशन के मामले में नहीं सोनम कपूर का कोई तोड़, मिल चुका है ये बड़ा खिताब

फैशन और सोनम कपूर साथ-साथ चलते हैं! और, इस वर्ष भी, आइकन ने अपनी गेम चेनजिंग संवेदनशीलता और दृष्टिकोण के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है! सोनम कपूर न केवल किसी भी शैली को रॉक करना अच्छे से जानती है, बल्कि वह यह भी जानती हैं कि इसके साथ एक कला कृति किस प्रकार बनाई जाती है।

सफ़ेद फीमेल मोटिफ प्रिंटेड ड्रेस में एक परफेक्ट म्यूज़िक की तरह दिखने से लेकर क्यूरेटेड चोकर सेट में रॉयलनेस तक – दिवा ने हमें 2021 में कुछ प्रमुख फैशन-आर्ट इंस्पिरेशन भी दे दिए है।

सोनम कपूर द्वारा किए गए एक लुक में, वह जैकेट के साथ एक विस्तृत गुलाबी स्कर्ट में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। कॉन्ट्रास्टिंग पिंक इयररिंग्स और स्लीक हेयर ने उनके लुक को  और भी ज्यादा उभार दिया है। स्टार की हालिया फोटोज ने फैशन पुलिस को हाई अलर्ट पर रख दिया है और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। कमेंट सेक्शन में भी बाढ़ आ गई, नेटिज़न्स के द्वारा सोनम कपूर को अल्टीमेट वोग क्वीन तक घोषित किया जा चुका है!

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *