सोनम कपूर ने कराया मेटर्निटी फोटोशूट, फ्लॉट किया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की एलान किया था। अब उन्होंने मेटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉट करती हुई दिख रही हैं। इन मेटर्निटी तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में उनके चहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।

इन तस्वीरों में सोनम कपूर अबू जानी संदीप खोसला की ड्रेस पहने हुए नए अवतार में नजर आ रही हैं। फोटोज में सोनम स्लिव लेस ब्लाउज और व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस में फोटोज शेयर कर बताया कि उनके इस लुक को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। सोनम कपूर की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन फोटोज को कई हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

सेलेब्स ने भी लुटााया प्यार

वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *