समुद्र किनारे सोनाक्षी सिन्हा ने दिए बोल्ड पोज

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपना बोल्ड अंदाज दिखाने के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया फोटोशूट करवाया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिला है। उनके फोटोशूट की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

इन तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ब्लू कलर की ब्रालेट पहने दिखाई दे रही हैं। साथ ही ऊपर से उन्होंने श्रफ डाला हुआ है। तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा गार्डन और समुद्र किनारे पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘जहां नीला है… वहां हरा है।’

सोनाक्षी सिन्हा की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार वेब फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *